बेतुल

बैतूल गेहूं बारसा में 2 लाख से बनेगा सांस्कृतिक मंच, उर्मिला गव्हाड़े ने किया भूमिपूजन

महिलाओं की मांग पर मिली सौगात, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होगी सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत गेहूं बारसा में 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक मंच का जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हिवरखेड़ की उपसरपंच डॉ. मीना गव्हाड़े, गेहूं बारसा के सरपंच फगनू मश्राराम और उपसरपंच पिंटू आजाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने कहा कि मोहल्ले की महिलाओं द्वारा लंबे समय से सांस्कृतिक मंच की मांग की जा रही थी। मंच बनने से अब भजन-कीर्तन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि अभी तक कार्यक्रमों के लिए अस्थायी मंच बनाना पड़ता था, लेकिन स्थायी मंच बनने से ग्रामीणों को यह सुविधा हमेशा उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम में जेपी साहू, रमेश गव्हाड़े, कमलेश लहरपुरे, जनपद सदस्य प्रदीप उईके, भरत साहू, लक्ष्य कावनपुरे, बबलू धुर्वे, सरिता उईके, हिरावती उईके, बबली नागले सहित पंचगण, पंचायत सचिव राजाराम साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button