साहेबगंज
बाढ़ पीड़ितों के बीच सोकशा और सूर्या ट्रस्ट ने बांटी राहत सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बाढ़ प्रभावित साहिबगंज सदर प्रखंड के गंगोता टोला में रविवार को संत जेवियर्स ओल्ड स्टूडेंट यूनियन सोकशा और सूर्या हेल्थ एजुकेशनल ट्रस्ट ने 100 से अधिक परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी।पैकेट में चूड़ा,गुड़,सत्तू, पानी,मच्छरदानी,क्वाइल और दवाएं शामिल थीं,बाढ़ का पानी घटने के बाद महामारी से बचाव के उपाय भी बताए गए।ट्रस्ट के डॉ.विजय कुमार ने कहा कि बाढ़ सिर्फ घर नहीं उम्मीदें भी बहा ले जाती है,ऐसे समय में मदद करना नैतिक दायित्व है।सोकशा सचिव डॉ.सुमित कुमार ने कहा कि संकट में राहत का छोटा पैकेट भी बड़ी उम्मीद बन जाता है।वही इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, फादर अरुल डौस,चंदेश्वर सिन्हा,चेतन भारतिया सहित अन्य मौजूद थे।



