एयरटेल टॉवर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पिलखुवा पुलिस ने चोरी के चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त उपकरण किए बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। पिलखुवा थाना पुलिस ने अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम डूहरी स्थित एयरेटेल टॉवर से हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सी ओ पिलखुवा मुनेश चंद्रा ने बताया कि , गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू तथा चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पिलखुवा में दर्ज मुकदमा संख्या 491/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत एयरेटेल टॉवर से चोरी की घटना की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम डूहरी स्थित गैस एजेंसी कट से सीताराम फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का सामान और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र जाबिर निवासी पूजा कॉलोनी, थाना ट्रॉनिका सिटी, जनपद गाजियाबाद तथा मौ. हसन पुत्र रहमत शाह निवासी नेटरा मोहम्मदपुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों से चार चोरी किए गए मॉड्यूल बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उनके कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं। बरामद सामान में एक प्लास, तीन पाना और एक रिंच शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना में उनकी भूमिका तथा अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


