राष्ट्रीयहरियाणा

हरियाणवी सिंगर फिर धमकी

'तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा...', 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश

कैथल । हरियाणवी सिंगर को फिर धमकी मिली है। 10 सितंबर की रात करीब दूसरी बार व्हाट्सएप पर एक घंटे तक धमकी भरे संदेश आए। लिखा कि दिलेर के साथ जो हुआ वह तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा।
आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरीह्ण गाने से रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश को दूसरी बार व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। उनके व्हाट्सएप पर संदेश भेजा कि अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी ले या कुछ भी कर, तेरा नंबर आ चुका है। तुझे टाइम दिया था, लेकिन बात तेरे समझ में नहीं आई। तुझे ट्रेलर दिखाना पड़ेगा।
धमकी भरे संदेशों में ये भी लिखा गया कि एसपी, डीएसपी जिससे चाहे सुरक्षा ले ले। तुझे अपने घर वालों से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। घर वालों को भूल गई तू। जो हमारे दुश्मन के साथ है वो हमारा भी दुश्मन है। धमकी देने वाले ने संदेश में दिलेर खरकिया का भी जिक्र किया।
लिखा कि दिलेर के साथ जो हुआ वह तूने देख लिया होगा। मीडिया में जाने से कुछ नहीं होगा। रिपोर्ट वापस ले ले। आरोपी ने अनिल पंडित को अपना बड़ा भाई बताते हुए खुद को भी अनिल बताया। इसके बाद धमकी दी कि दिलेर इस बार बच गया लेकिन सुदेश का भी नंबर आएगा।
10 सितंबर की रात करीब एक घंटे तक आए संदेश
सुदेश की शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर की रात 10:48 बजे से 11:43 बजे तक एक अज्ञात नंबर से लगातार व्हाट्सएप संदेश आए। आरोप है कि संदेश भेजने वाले ने दो लाख रुपये मांगे थे। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानती। उन्होंने संदेश के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। सुदेश ने 11 सितंबर को कैथल एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना है कि धमकी के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है और रातभर सो नहीं पा रहा।
बादशाह के गाने के जवाब में गाया था बोली ए टटीरी
सुदेश पिछले दिनों पाखंडवाद को लेकर भी चर्चा में रही हैं। करीब 15 दिन पहले उन्होंने खीर पाखंडिया की गाना गाया था। इससे पहले एक मार्च 2026 को रिलीज हुए बादशाह के टटीरी गाने के जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को बोली ए टटीरी गाना गाया था। हालांकि बादशाह के गाने को बाद में बैन कर दिया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button