साहेबगंज

बिजली के जर्जर तार से हादसे का खतरा

भाजपा प्रखंड अध्यक्ष ने बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड के महादेवगंज में जर्जर बिजली तारों को बदलने और नियमित आपूर्ति को लेकर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल ने रविवार को बिजली विभाग के एसडीओ शिवम पांडे को ज्ञापन सौंपा।अनुराग राहुल ने कहा कि गांव में तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं,आए दिन शॉर्ट सर्किट होता है,कई बार तारों में आग भी लग चुकी है,कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है,वहीं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।आगे ज्ञापन में मांग की गई कि जल्द से जल्द नए तार लगाए जाएं और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।इस पर एसडीओ शिवम पांडे और जेई नीलगगन ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया और कर्मचारियों को तार बदलने का निर्देश दिया।वही मौके पर डंकल यादव,कृष्णा उपाध्याय,सुंदर यादव,प्रदीप यादव,सत्यदेव यादव,संजय यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button