गाजियाबाद

स्टाम्प शुल्क बकाया पर राजस्व विभाग की कडी़ कार्रवाई

वर्कशॉप सहित 18 दुकानें सील, प्रशासन की कार्यवाही से अन्य बकाएदारो में हड़कंप 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी तहसील क्षेत्र की बैक बिहार  त्यागी मार्केट में स्टाम्प शुल्क की बकाया धनराशि की वसूली को लेकर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। निर्धारित समयावधि में बकाया धनराशि एवं उस पर देय ब्याज का भुगतान नहीं किए जाने पर राजस्व विभाग की टीम   तहसीलदार लोनी सार्थक चावला के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और खसरा संख्या 1364 में निर्मित वर्कशॉप तथा 18 दुकानों को सील कर दिया।
राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टाम्प शुल्क की बकाया धनराशि के मामले में नसीम पुत्र मंजूर अहमद, अय्यूब पुत्र युसुफ तथा राशीद कुरैशी पुत्र फारुख, निवासी लोनी के विरुद्ध राजस्व वसूली की कार्रवाई की जा रही थी। बकाएदारों पर अंकन 35,61,760 रुपये की धनराशि के साथ ब्याज भी देय बताया गया है। निर्धारित समय में बकाया धनराशि जमा नहीं होने पर विभाग द्वारा वसूली की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम तहसीलदार सार्थक चावला के नेतृत्व में बैक बिहार स्थित त्यागी मार्केट पहुंची। टीम ने खसरा संख्या 1364 में निर्मित संपत्ति का निरीक्षण करने के बाद मकान और वहां संचालित 18 दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस टीम भी मौजूदगी रही।
राजस्व विभाग की इस कार्रवाई की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही स्टाम्प शुल्क अथवा अन्य राजस्व देयों के बकाएदारों में भी हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देशों के तहत राजस्व की बकाया धनराशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। निर्धारित समय में बकाया जमा नहीं करने वाले अन्य बकाएदारों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
वहीं, कार्रवाई के बाद त्यागी मार्केट में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा। सील की गई दुकानों के कारण संबंधित लोगों में भी चर्चा रही। राजस्व विभाग की टीम में अनिल मलिक,दीपक,व अमीन युसुफ पुलिस  टीम के साथ मौके पर मौजूद रहते हुए वसूली की कार्यवाही को अंजाम दिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button