बेतुल

बैतूल चौहटा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर दी निःशुल्क दवाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं समग्र आदिवासी गोंडी धर्म संस्कृति शोध बोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत भवन चौहटा, विकासखंड भीमपुर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम और स्वास्थ्य विभाग के अमले ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ निःशुल्क औषधियों का वितरण किया।
शिविर का आयोजन डॉ. रूपेश पद्माकर, डॉ. लिपि पद्माकर, डॉ. अशोक उइके, सीएमएचओ बैतूल, बीएमओ भीमपुर तथा परिषद के प्रदेश महासचिव डी.एस. मरकाम के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान परिषद के नामदपुरम संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष योगेश धुर्वे, उपाध्यक्ष जनक लाल मवासे, सुखवान संस्थान प्रमुख जंगू सिंह धुर्वे, परिषद महिला प्रकोष्ठ बैतूल जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्णा मौसिक, डॉ. प्रभाकर धुर्वे, डॉ. आरजू मर्सकोले, पूर्व पार्षद घुड़न इरपाचे, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
शिविर में डॉक्टरों की टीम, भीमपुर ब्लॉक के शासकीय चिकित्सा स्टाफ एवं आरके मेमोरियल हॉस्पिटल के स्टाफ ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं तथा निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के सफल आयोजन पर परिषद एवं सुखवान संस्थान के पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए शासकीय वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा ग्राम पंचायत चौहटा के ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button