बालाघाट
कड़ाके की ठंड में सड़क पर रह रही निराश्रित महिला के लिए मददगार बने पत्रकार
रैन बसेरा में मिला आसरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट। शहर के चहल-पहल वाले इलाके में पिछले करीब पन्द्रह दिनों से कड़कती ठंड के बीच खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजार रही एक निराश्रित महिला की ओर न तो जिला प्रशासन का ध्यान गया और न ही पुलिस प्रशासन का।मानसिक रूप से कमजोर और असहाय इस महिला की हालत देखकर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहल की। संगठन ने वन स्टॉप सेंटर और डायल 112 की मदद से महिला को रैन बसेरा पहुँचवाया, जहाँ उसके रहने और ठंड से बचाव की व्यवस्था की गई।वन स्टॉप सेंटर की बहुउद्देशीय कार्यकर्ता माया शेंडे ने बताया कि सूचना मिलने पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका द्वारा निर्देशित किया गया था कि महिला को यथासंभव हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। इसी के तहत टीम मौके पर पहुँची और महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।



