सांसद सी पी चौधरी ने बिनोद बिहारी महतो स्मृति भवन का किया शिलान्यास
नावाडीह में बिनोद बिहारी महतो की 103 वीं जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो ।
बोकारो । नावाडीह बाजारटांड़ के समीप बुधवार को बिनोद बाबू स्मृति भवन का शिलान्यास गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने नारियल फोड़कर व शिलापट अनावरण कर किया। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो झारखंड आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक थे।
उन्होंने शिक्षा, सामाजिक एकता, अधिकार एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण करते हुए स्मृति भवन का निर्माण एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने समाज में शिक्षा और जागरूकता की जो अलख जगाई थी, उसे स्मृति भवन के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भवन आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों, संघर्षों और सामाजिक योगदान से परिचित कराने में सहायक होगा। साथ ही, भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बोकारो जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन के जनक बिनोद बिहारी महतो को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।वह शिक्षा के लिए झारखंड के अग्रदूत माने जाते हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भी शिक्षा के विकास के भूरि भूरि प्रशंसा की थी।
इससे पूर्व नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक में आजसू कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड के मसीहा बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान उनकी प्रतिमा पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, केंद्रीय सचिव अलाउद्दीन अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो,सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो ,जगरनाथ महतो, दीपक महतो,पूर्व प्रमुख मोहन महतो, प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, परमेश्वर महतो,बॉबी पटेल व उपस्थित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस दौरान सांसद सी पी चौधरी ने बिनोद बिहारी महतो की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन भर वे शोषित, पीड़ित, वंचितों के लिए काम करते रहें। उनका एकमात्र मूल सिद्धांत था लड़ना है तो पढ़ना सीखो। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता निर्मल महतो,प्रखंड अध्यक्ष योधि महतो,गोबिंद महतो, रणविजय सिंह, आजसू के दीपू अग्रवाल,जगरनाथ महतो प्रयाग महतो, भागीरथ महतो, भेखलाल कानू ,विक्की कुमार ,दीपक कु महतो धानेश्वर ठाकुर, मोइद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे।




