बोकारो

झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो को भारत रत्न पुरस्कार दी जाय : जगन्नाथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति, तिरंगा मोड़ आसनबनी कि ओर से झारखण्ड राज्य के जन्मदाता जननायक बिनोद बिहारी महतो की 103 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर बुधवार को तिरंगा मोड़ पर उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया. अध्यक्षता किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने किया. जबकि संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार ने किया.वहीं जगन्नाथ रजवार ने कहा कि जननायक बिनोद बिहारी महतो की झारखण्ड राज्य की एक सपना को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राजनीतिक दल की गठन की. गठन उपरांत 4 फरवरी 1973 की पहली अधिवेशन में वे झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पहला अध्यक्ष बने और झारखण्ड राज्य निर्माण के लिए आन्दोलन चलाया आन्दोलन के दौर में चन्दनकियारी के इसी माटी में 18 नवम्बर 1978 को चन्दनकियारी क्षेत्र के लिए पहली बार आयोजित जनसभा में बिनोद बाबू, राय साहब, गुरुजी, टेकलाल महतो, शिवा महतो, के एस चटर्जी, शशी भुषण बाउरी, हारु रजवार, पुर्व मुखिया सीताराम महतो पुर्व विधायक आनन्द महतो, दुर्गा चरण महतो आदी ने झारखण्ड राज्य निर्माण का पाठ पढ़ाने से गरिब, शोषित, पिड़ित, वंचितों का भगवान बन कर खड़े हुए.लोकतांत्रिक व्यवस्था में वे विधायक, लोकसभा संसद बने. लोकतांत्रिक देशों में से सिर्फ व सिर्फ भारतीय लोकसभा सत्र के दौरान बिनोद बाबू की ही एक निधन हुए. निधन उपरांत उसके सम्मान के लिए.सरकार व सरकार के विपक्ष,शासन-प्रशासन की एक बड़ी उदासीनता से उन्हें उचित सम्मान से वंचित की गई. उनके शताब्दी जयंती के दौर में श्री रजवार ने सरकार से मांगा किया कि जननायक बिनोद बिहारी महतो भारत रत्न से सम्मानित किया जाय. मौके पर झारखण्ड आन्दोलनकारी नेता दुर्गा चरण महतो, राजु टुडू, विभुति मुर्मू, सुदाम कुमार गोस्वामी, राजीव रजवार, संतोष बाउरी, गौतम कुम्भकार, शिबू रजवार, प्रफुल्य कुम्भकार, वृन्दावन रजवार, शिव चरण महतो, दिलीप कुमार महतो, अर्जुन महतो, भीम महतो, आदि शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button