ललितपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत लेबर अडडे पर स्वास्थ्य शिविर

86 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

सुपर मार्केट में आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने दिया परामर्श
निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रम विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सुपर मार्केट स्थित लेबर अडडा पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौके पर मौजूद लगभग 86 श्रमिकों को चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकीय टीम ने श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में सीएमओ डा.वीरेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम के साथ डा.विजय द्विवेदी, डा.राजेश भारती, डा.सुनील राजपूत तथा फार्मासिस्ट महेश साहू ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने उपस्थित श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श दिया। श्रमिकों के लिए आयोजित इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्देश्य श्रम क्षेत्र से जुड़े कामगारों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना रहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीयन, नवीनीकरण तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भी जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह उपलब्ध योजनाओं और संबंधित सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मोहन राजपूत, विकास श्रीवास्तव, प्रेम सविता, मनीष पटवारी सहित श्रम विभाग से प्रदीप कुमार, मु.जुनेद, रामप्रताप सिंह, विकास नरवरिया, शोभाराम, मनोज कुमार पाठक और चन्द्रमणि आदि उपस्थित रहे। श्रम विभाग की ओर से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित गतिविधियां जारी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button