शामली

महाराणा प्रताप मस्तगढ़ टूर्नामेंट में एसएस क्लब आमवाली की शानदार जीत

हाशिम की घातक गेंदबाजी, 3 ओवर में 10 रन देकर झटके पांच विकेट; आरिफ ने 10 गेंदों में 34 रन बनाकर दिलाई आसान जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। महाराणा प्रताप मस्तगढ़ टूर्नामेंट के लीग चरण के तीसरे मुकाबले में एसएस क्लब आमवाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेरा भागीरथ क्लब को करारी शिकस्त दी। मुकाबले में एसएस क्लब के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डेरा भागीरथ की पूरी टीम को महज 54 रन पर समेट दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेरा भागीरथ की टीम एसएस क्लब की धारदार गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। एसएस क्लब के तेज गेंदबाज हाशिम ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में महज 10 रन देकर पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने। वहीं वासार ने दो विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान मनव्वर ने दो ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। डेरा भागीरथ की ओर से कप्तान अजय ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।54 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस क्लब आमवाली की टीम ने महज तीन ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज आरिफ ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10 गेंदों में 34 रन ठोककर टीम को शानदार जीत दिलाई। एसएस क्लब आमवाली की इस जीत में हाशिम की घातक गेंदबाजी और आरिफ की विस्फोटक बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के चलते हाशिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button