बरेली

कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की आजादी के लिए जनांदोलन चलाएगा मंच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। भारत-तिब्बत सहयोग मंच ब्रज प्रांत की बैठक में कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और तिब्बत की आजादी के लिए जनांदोलन चलाने का ऐलान किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कपिल त्यागी का ब्रज प्रांत अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम और जिलाध्यक्ष अधिवक्ता जयपाल कश्यप के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
त्यागी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर की मुक्ति भारत की सुरक्षा और आस्था से जुड़ा विषय है। सावन में शिव आराधना के क्रम में देशभर में जन-जागरण यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि चीन मानवता के लिए नासूर बन चुका है।
ब्रज प्रांत अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने कहा कि तिब्बत की आजादी के लिए संघर्ष नैतिक दायित्व है। तवांग यात्रा में ब्रज प्रांत की ऐतिहासिक भागीदारी होगी।
महिला विभाग उपाध्यक्ष अधिवक्ता संध्या आर्या ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष जयपाल कश्यप ने संगठन के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, छविराम कश्यप, दिलीप यादव, अधिवक्ता सपना कश्यप, ज्ञान मौर्य, अमर सिंह, सतीश दिवाकर, राहुल, कृष्ण मौर्य आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button