बरेली

तीन दिन की बैंक हड़ताल से बरेली में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के आसार

28 से 30 सितंबर तक अलग-अलग शाखाओं पर प्रदर्शन, UFBU ने तय की रूपरेखा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को लेकर बरेली में बैंक यूनियनों ने रणनीति तय कर ली है।
फोरम के अनुसार 28 सितंबर सोमवार को सुबह 10:30 बजे एसबीआई कचहरी शाखा, 29 सितंबर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा पंजाबी मार्केट शाखा रोटरी भवन के पास और 30 सितंबर बुधवार को सुबह 10:30 बजे यूनियन बैंक रामपुर गार्डन शाखा अग्रसेन पार्क के सामने वाली गली में सभा और प्रदर्शन होगा।
UFBU ने पांच दिवसीय बैंकिंग, लंबित मांगों और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है।
तीन दिन कामकाज प्रभावित होने से नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट जैसी सेवाओं में परेशानी हो सकती है। डिजिटल, यूपीआई, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सामान्य रहने की उम्मीद है। एटीएम सेवा नकदी उपलब्धता पर निर्भर करेगी।
बरेली में करीब 350 शाखाएं और 450 एटीएम हैं। यूनियन के अनुसार करीब 2000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
जिला संयोजक नवीन्द्र कुमार, अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, ओ.पी. बढ़ेरा, सह-संयोजक पुनीत टंडन, महिला संयोजिका रश्मि शर्मा, यूपीबीईयू अध्यक्ष प्रवीण राठौर समेत अन्य ने हड़ताल सफल बनाने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button