मथुरा

गैंगरैप में जुड़ावाई प्रधान प्रताप सिंह राणा उर्फ पप्पू समेत 4 पर कोर्ट के आदेश पर एफ आई आर दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा थाना फरह क्षेत्र के जुड़ावाई गांव के पप्पू प्रधान समेत 4 पर  न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप की FIR दर्ज हुई। गिरफ्तारी हेतु पुलिस दविश दे रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 14 जनवरी 2024 को उसे प्रधान ने अपने कार्यालय में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य लोगों की मदद से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, वह आर्थिक रूप से कमजोर है और गांव में साफ-सफाई समेत अन्य कार्य करती है। उसने अपने पति को रोजगार दिलाने के लिए ग्राम प्रधान से मदद मांगी थी। आरोप है कि 14 जनवरी 2024 को प्रधान ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया। दोपहर करीब दो बजे जब वह वहां पहुंची तो तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि चारों ने उसे पकड़कर शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अर्द्धबेहोशी की स्थिति में प्रधान प्रताप सिंह राणा उर्फ पप्पू प्रधान ने अपने साथियों भगवत सिंह, दिग्गो और छीतर सिंह की मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि होश में आने के बाद प्रधान ने उसे धमकी दी कि बुलाने पर उसे आना होगा, अन्यथा उसकी वीडियो वायरल कर दी जाएगी। आरोप है कि डर और सामाजिक बदनामी के चलते उसने तत्काल शिकायत नहीं की। बाद में पीड़िता ने थाना फरह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का कहना है यदि पुलिस 2 दिन में गिरफ्तार नहीं करती है तो मजबूरन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर आत्मदाह करूंगी। थाने फरह की पुलिस बाहूबली नेताओं के दवाब में काम कर रही है मथुरा। फरह थाना में 8 माह पूर्व पप्पू प्रधान का बेटा  देवेश राणा साइबर अपराध कर 22 लाख की ठगी करने में 9 महीने जेल में रहा। प्रधान और उसके बेटे फ्राड का मास्टरमाइंड है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button