सिंगरौली
वार्ड 36 में सड़कों पर डस्ट डालने के साथ स्ट्रीट लाइट और सफाई कार्य शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 में जनहित और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए विभिन्न विकास एवं सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि गली-मोहल्लों में आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए जरूरत वाले स्थानों पर डस्ट और भस्सी डालने का कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वार्ड के विभिन्न हिस्सों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में साफ-सफाई का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
पार्षद ने कहा कि वार्ड में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। जहां भी लोगों को आवागमन अथवा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्या सामने आ रही है, वहां आवश्यकतानुसार कार्य कराए जा रहे हैं।



