हापुड़

70 लाख रुपयों की कीमत के अवैध पटाखों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

एनसीआर में दीपावली पर होनी थी अवैध बिक्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा है । पुलिस चेकिंग के दौरान कैंटर गाड़ी से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे मिले हैं । दीपावली के त्योहार को लेकर एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी । पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक से अवैध पटाखों के साथ
आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है । आरोपी के पास से करीब 70 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए हैं ।

दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही हापुड़ पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चला रखा है जिसके लिए अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 3 लाख रुपए के 70
कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

गढ़ के सी ओ राहुल यादव ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव सालारपुर के पाससंदिग्ध कैंटर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में पटाखे मिले । पटाखों की अवैध सप्लाई में इस्तेमाल हो रहे कैंटर को भी जब्त कर लिया है,गिरफ्तार आरोपी की पहचान इटावा जिलेके मामन हिम्मतपुर गांव निवासी प्रदीप के रूप मेंहुई है,वह दिल्ली से पटाखे लेकर अमरोहा जा रहाथा,इन पटाखों को अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था , अवैध पटाखों की बिक्री,  भंडारण और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलायाजा रहा है । आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button