कानपुर
गोल्डन लायनेस अनमोल क्लब बी 2 के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गोल्डन लायनेस अनमोल क्लब बी 2 के तत्वाधान में सोमवार को खेरेपति मंदिर मॉल रोड में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यह समाज सेवा और परोपकार की एक बेहतरीन मिसाल है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में एकजुटता,सद्भावना और सेवा भाव बढ़ता है।पी.एम.सी.सी. जी एल हेमलता शर्मा ने बताया कि हमारा गोल्डन लायनेस क्लब अपनी विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों (जैसे स्वास्थ्य शिविर,अन्न दान,और महिला सशक्तिकरण) के लिए जाना जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उन्हें नेतृत्व के अवसर दिलाने के लिए प्रेरित करना एवं तीज महोत्सव, सावन उत्सव और विभिन्न पर्वों का आयोजन कर महिलाओं को एक मंच पर जोड़ना है इसी क्रम में आज खेरेपति मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जिसमें लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद को ग्रहण किया कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष जीएल अनीता गर्ग,बरखा खन्ना एवं वी.एम.सी. सी 2 जीएल कमलेश शर्मा ने कार्यक्रम को गौरवान्वित किया इस अवसर पर चित्रा दयाल, सविता श्रीवास्तव,सुभद्रा सक्सेना,मंजू गोयल,एकता,ममता श्रीवास्तव,क्लब अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल,सचिव अंजली अवस्थी,कोषाध्यक्ष रेनू गोयनका,सदस्य गरिमा,शाम्भवी चंदेल,प्रियंका अवस्थी,साक्षी कनोडिया,रुचि,मंजू गोयल,राधा,ज्योति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की वही सभी सदस्यों के सहयोग और सेवाभाव से यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


