साहेबगंज

SIR कार्य में बीडीओ मेघनाथ उरांव की सक्रिय भूमिका

ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे कार्यों की निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्य को लेकर मंडरो प्रखंड प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।इस दौरान मंडरो प्रखंड के बीडीओ मेघनाथ उरांव SIR से संबंधित कार्यों की लगातार निगरानी करते हुए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।बीडीओ मेघनाथ उरांव द्वारा संबंधित कर्मियों को SIR कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष,व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।वे क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार कर्मियों का मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। SIR कार्य के दौरान मतदाताओं से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेजों की प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।बीडीओ की सक्रिय निगरानी से प्रखंड में SIR कार्य को गति मिल रही है।वही प्रखंड स्तर पर SIR कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए मेघनाथ उरांव की ईमानदारी,निष्ठा,सक्रियता और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना की जा रही है।प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी और बेहतर समन्वय से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button