साहेबगंज

लिपिक को हटाने समेत7मांगों को लेकर DSE कार्यालय का घेराव,शिक्षकों का धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने DSE कार्यालय का घेराव कर धरना दिया और DSE उर्मिला हांसदा को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।संघ ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के मेडिकल अवकाश और PF अग्रिम के आवेदनों में कार्यालय लिपिक अनावश्यक विलंब करता है और शिकायत पर आपत्ति लगा देता है।ज्ञापन में कहा गया कि मृत सहायक शिक्षक योगेंद्र किस्कू निधन 2025 का वेतन निर्धारण और निलंबन अवधि की जांच आज तक पूरी नहीं हुई,जिससे आश्रितों का पेंशन प्रपत्र नहीं भरा जा सका।सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष गौरांग रिटायर जून 2026 की सेवा पुस्तिका अब तक BEEO कार्यालय में है।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बोरियो,पतना,बरहरवा और बरहेट के शिक्षकों के कार्य तेजी से होते हैं,अन्य के नहीं, मांग की गई कि लिपिक को हटाया जाए और वेतन कार्य स्थापना के बाहर के शिक्षकों से न कराकर स्थापना के शिक्षकों से ही कराया जाए।साथ ही सभी पात्र शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड-1का लाभ और बकाया अंतर वेतन भुगतान की मांग की गई।मौके पर अध्यक्ष टुडू सागनेन यदुनाथ,नवल किशोर सिंह,मनोरंजन कुमार,सुशील बरनावास मुर्मू सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button