सिंगरौली
सिंगरौली एसपी षियाज के.एम. को मिला डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क सम्मान
उत्कृष्ट कार्यकुशलता, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अनुकरणीय नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क (डीजी कमेंडेशन रोल एंड डिस्क) सम्मान प्रदान किया गया है।यह सम्मान पुलिस सेवा के दौरान उनके कार्यों, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जाता है।
सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने षियाज के.एम. को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



