बरेली
बरेली में 5 अक्टूबर से गूंजेगी श्री शिव कथा अमृत की धारा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में 5 से 11 अक्टूबर तक ‘दिव्य, भव्य एवं अलौकिक श्री शिव कथा अमृत’ का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज के पास होगी। कलश यात्रा 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कथा स्थल से निकलेगी।
स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि कथा का वाचन संस्थान के संस्थापक सर्व श्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी डॉ. सर्वेश्वरानंद जी करेंगे।
कथा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करना, भगवान शिव के नाम को नशे से जोड़ने के मिथक को शास्त्रों के आधार पर दूर करना और शिव के आध्यात्मिक स्वरूप का बोध कराना है।
संस्थान ने बरेली वासियों से सपरिवार पधारने की अपील की है।



