सिंगरौली

शिक्षा के प्रोत्साहन को पार्षद अनिल कुमार वैश्य की पहल

जमुआ स्कूल के बच्चों को मिले बैग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-जमुआ स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला जमुआ में एनटीपीसी के सीएसआर मद से स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य, अवनीश दुबे, स्वाति दुबे, एनटीपीसी सीएसआर विभाग के अधिकारी डेविड, अमित पटेल, अरुण शाहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल बैग मिलने पर बच्चों में भी उत्साह नजर आया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा के प्रति उनमें रुचि और उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button