साहेबगंज
बहु ग्रामीण एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का,उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, साहिबगंज अंतर्गत संचालित बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना क्लस्टर से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित संवेदकों,कनीय अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का विशेष रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।आगे उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने का निर्देश दिया।साथ ही,ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर जोर दिया।वही इस बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के संबंधित पदाधिकारी,अभियंता एवं संवेदक उपस्थित रहे।



