साहेबगंज

सेवा सेतु अभियान के तहत साहिबगंज प्रखंड में सेवा शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान एवं साहेबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव के निर्देशानुसार आज साहिबगंज प्रखंड में सेवा सेतु अभियान के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया गया।सदर प्रखंड में आयोजित शिविर में साहिबगंज प्रखंड प्रभारी रामानंद साह एवं प्रदेशकार्य समिति सह संयोजक गणेश प्रसाद तिवारी की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का अध्यक्षता सदर प्रखंड अध्यक्ष अनुराग राहुल ने की।शिविर के माध्यम से आम जनता को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ ही आयुष्मान कार्ड,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु पात्र लाभार्थियों के आवेदन एवं फॉर्म भरवाए गए।इस बीच साहिबगंज प्रखंड के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के अन्य प्रखंडों में भी आगामी दिनों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए।वही मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम यादव जिला उपाध्यक्ष गरिमा साह,नगर महा मंत्री संतोष चौधरी,अनंत सिंहा,राजीव चौधरी,दिनेश पांडे, जयकांत वर्मा,अमरनाथ चौधरी,अरविंद गुप्ता,मनोज यादव,कारण यादव यशवंत पासवान,विकास यादव,गोपाल शाह,पप्पू,अरविंद सिंहा,सुनील यादव,सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button