बुलंदशहर

रामलीला स्टेज़ का भूमिपूजन कर हुआ महोत्सव का शुभारंभ 

चार अक्टूबर से होगा रामलीला मंचन 

स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जायेगा अभिनय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  चार अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला आयोजन का, बुधवार को स्टेज़ निर्माण हेतु भूमि पूजन करके शुभारंभ किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत गणमान्य लोगों ने परम पिता परमेश्वर से श्री राम लीला अभिनय आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए प्रार्थना की।
श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में  आयोजित होने जा रहे रामलीला महोत्सव हेतु स्टेज़ निर्माण कार्य बुधवार को प्रारंभ किया गया।  भूमि पूजन करके हवन किया गया। पूजा अर्चना नागेश्वर मंदिर के पुजारी आचार्य अविनाश शास्त्री ने संपन्न कराई। राम लीला अभिनय मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल उर्फ रज्जू आढ़ती, कैलाश कुमार अग्रवाल डायरेक्टर पुनीत सिंघल नितिन सिंघल राजीव कौशल मोहित अग्रवाल मिक्की,चेतन कंसल हेमंत गुप्ता नवनीत गुप्ता हरेंद्र लोधी टीटू सर्राफ संजय सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल विशाल अग्रवाल नवीन कुमार अग्रवाल, नितिन सिंघल अनुज सिंघल मनोज गुप्ता कैलाश सोनी, इंद्रजीत सिंह जोशी, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
सभी ने इस आयोजन को सफल एवं सार्थक बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विदित हो कि विगत वर्षों की भांति श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री राम लीला का अभिनय 4 अक्टूबर से शुरू किया जायेगा जो कि 21अक्टूबर तक प्रतिदिन होगा। मंडल डायरेक्टर पुनीत सिंघल के नेतृत्व में स्थानीय युवा कलाकार अभिनय को सजीव बनाने के लिए रिहर्सल कर पसीना बहा रहे हैं।  स्वर्गीय लाला केदारनाथ की तीसरी व चौथी पीढ़ी भी इस आयोजन को सफल बनाने हेतु दिन रात एक करने में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button