सिंगरौली

विंध्यनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। विंध्यनगर थाना पुलिस ने वारंटियों और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें करीब 10 माह से फरार स्थायी वारंटी, एक गिरफ्तारी वारंटी तथा शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट के मामले में दो आरोपी शामिल हैं। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड बैढ़न में चल रहे प्रकरण में स्थायी वारंट जारी होने के बाद मुकेश पिता महेश, उम्र 21 वर्ष, करीब 10 माह से फरार था। 29 सितंबर को कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान धारा 379 के मामले में न्यायालय जेएमएफसी बैढ़न से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पवन शाह निवासी नवजीवन विहार को भी गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य मामले में पुलिस ने युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में राज सिंह और विकास सिंह, दोनों निवासी जयनगर, को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने युवक के सिर और चेहरे पर लोहे के कड़े से हमला किया था।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button