बाराबंकी

नौ दिनों से अंधेरे में डूबा बाराबंकी का कुतलूपुर गांव

आंधी में टूटे बिजली के पोल, अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीण परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की तहसील फतेहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुतलूपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले दिनों आई तेज आंधी के कारण गांव में बिजली के पोल टूट कर गिर गए थे, जिसके बाद से आज पूरे 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन गांव में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी है। पूरा गांव पिछले 9 दिनों से घोर अंधकार में डूबा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
अधिकारियों का टालमटोल रवैया, जनता त्रस्त
बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने जब इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई, तो उन्हें सिर्फ आश्वासन और टालमटोल भरा जवाब मिला। ग्रामीणों के अनुसार, जब इस विषय में संबंधित एसडीओ (SDO) से बात की गई, तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए सीधे जेई (JE) से बात करने को कह दिया। वहीं, जब ग्रामीणों ने जेई से संपर्क किया, तो उन्होंने हर बार की तरह “आज बिजली आ जाएगी” का खोखला दावा कर दिया। अधिकारियों के इस रवैये के कारण आज 9 दिन बाद भी गांव में एक यूनिट बिजली नहीं पहुंच सकी है।
पेयजल और सुरक्षा का संकट गहराया
9 दिनों से बिजली गुल होने के कारण गांव में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। मोबाइल चार्जिंग से लेकर बच्चों की पढ़ाई और रात के समय मवेशियों की देखभाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button