गोड्डा
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध् दिवस पर 65 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : शहरी स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर स्थानीय विद्यापति सांस्कृतिक परिषद परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 65 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ- साथ बीपी , सूगर, एचआईवी, आंख, यक्ष्मा, दांत, छाती का एक्सरे, होम्योग्लोबिन, इसलिस आदि की मुख्य जांच कर दवाइंयां व वाकिंग स्टीक व नी कैप वितरित किया गया। शिविर के दौरान आनस्पाट आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी। स्वास्थ्य शिविर में डा. सुनील किस्कू, डा. मुजाहिद ईमाम, डा. राहुल शिफल, नेत्र सहायक फरजीना खातून, साहेन लाल, शौम्या किस्कू, शंभू गोस्वामी, अनुराग भारती, एएनएम पुष्पा कुमारी, माला कुमारी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन शहरी स्वास्थ्य मैनेजर जयशंकर कर रहे थे। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्र, प्राणधन चौधरी, सर्वजीत झा, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार झा, सचिव डा. वंशीधर मिश्रा सहित चिकित्सकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार झा, पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार झा, माधव चंद्र चौधरी, दीनानाथ झा आदि की भूमिका सराहनीय रही।


