बरेली
नवीनगर में मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ।
गांव के छात्र-छात्राओं के दादा-दादी, नाना-नानी और अभिभावकों के पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका व बच्चों ने बैज लगाकर, पुष्प और फ्लावर पॉट भेंट कर स्वागत किया। बच्चों ने बुजुर्गों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बुजुर्गों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और कहा कि बच्चों में संस्कार व सम्मान की भावना विकसित करने का यह प्रयास सराहनीय है।
इस दौरान ऋचा सक्सेना, इफ्फत महमूद, आभा सक्सेना, बलवीर सिंह, रितु और ग्राम प्रशासक पति सलीम शाह मौजूद रहे।




