भरत पुर
भुसावर में अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर की ओर से बुजुर्गों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर 11 बायोश्रेष्ठ ब्रद्धजनों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में आज 01 अक्टूबर गुरुवार को जीवन भर परिवार और समाज की जिम्मेदारियां निभाने वाले बुजुर्गों के अनुभव और योगदान को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर की ओर से 11 बायोश्रेष्ठ वृद्ध जनों का सम्मान किया गया। वही अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नरसेवा ही नारायण सेवा है की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर घर घर जाकर आज 11 वृद्ध महिला और पुरुष जनों का ससम्मान करते हुए सम्मानित किया गया। जहां शीला देवी पत्नि स्व,चरन सिंह सोनी सुनार गली, शशिकला पत्नि कुन्जबिहारी शर्मा कानूनगो मौहल्ला, गंगादेई पत्नि कल्याण प्रसाद सिद्ध सोनी कानूनगो मौहल्ला, टिल्लाराम भगतजी मिल्की मौहल्ला, जयदेई पत्नि बैनी सर्राफ खिड़की मौहल्ला, आदि सहित स्थानीय क्षेत्र के ऐसे महिला, पुरुष और वरिष्ठ जनों का सम्मान घर घर जाकर किया और आशीर्वाद लिया। इस पावन अवसर पर अपना घर सेवा समिति इकाई भुसावर संरक्षक डॉ रघुनाथ सिंह पचहरा, राजेन्द्र मित्तल, बृजलाल सैनी, सचिव शेर सिंह सैनी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। वही अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बंसल एवं सदस्यों ने वृद्ध दिवस पर बायोश्रेष्ठ वृद्ध दिवस पर वरिष्ठ जनों का माला, साफा और सॉल उढाकर कर मुंह मिठा करते हुए सम्मान किया जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य समय परिवार, समाज और अपने कार्यक्षेत्र की प्रगति एवं उत्थान के लिए समर्पित किए। वही अपना घर सेवा समिति के सदस्यो ने वृद्ध दिवस पर बायोश्रेष्ठ वृद्ध जनों के अनुभव, मार्गदर्शन और सक्रियता से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत प्रदान करने का आशीर्वाद लिया।


