भरत पुर

भुसावर खंड की सी एच सी छोकर बाड़ा कला पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग कीओर से आर बी एम अस्पताल जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड के गांव छोकर बाड़ा कला स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को आयोजित हुए एक दिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 19 यूनिट रक्तदान का संग्रह आर बी एम अस्पताल भरतपुर की टीम ने किया। छोकर वाड़ा कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि एन एच 21जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छोकर बाड़ा कला स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकसित भारत एवं जन सेवा अभियान के तहत भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल एवं एस जी पी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर डा बी एल मीणा तथा सी एच सी प्रभारी डा पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
आयोजित रक्तदान शिविर में गांव छोकरबाड़ा कला तथा आस पास के ग्रामीण युवाओं एवं मेडिकल स्टाफ के कार्मिक अधिकारियों की ओर से बढ़चढ़कर उत्साह पूर्वक 19 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
 उन्होंने बताया कि आयोजित रक्तदान शिविर में संग्रहित 19 यूनिट रक्त को आर बी एम अस्पताल भरतपुर के एल टी के माध्यम से भरतपुर ब्लड बैंक को भेजा गया ।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को आर बी एम अस्पताल से प्रशस्ति पत्र मिलने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा कमलेश मीणा, नर्सिंग अधिकारी देवेंद्र सिंह ,एल टी प्रेमसिंह, अमित सेनी सहित मेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button