बरेली

काठगोदाम स्टेशन पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे और नगर निगम हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वच्छता अभियान व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। रेलवे, नगर निगम, एनजीओ और रेलकर्मियों की टीमों ने स्टेशन परिसर में सफाई, कूड़ा हटाने और व्यवस्था सुधार का अभियान चलाया। एनजीओ निदेशक मनोज नेगी के निर्देशन में सभी टीमों ने सहभागिता की।
इस दौरान सीनियर डीईएन विनोद कुमार वर्मा, डिप्टी चीफ इंजीनियर प्रदीप, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर टोलियां सहित रेलवे व निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button