मथुरा

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के स्वच्छता वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण अर्पित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा । राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी” की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वच्छता वाटिका में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र (फोटो) पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया तथा श्रद्धा एवं कृतज्ञता के साथ नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर अनुशासन, समयबद्धता एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को अपनाएं। कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर साक्षी शर्मा सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button