मथुरा

रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर गंदगी देखकर बिफरे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के तहत आए उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर गंदगी देखकर बिफर गए। मथुरा रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान चलाया गया। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और आगरा मंडल के डीआरएम गगन गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर रेलवे परिसर की सफाई की। इस दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। रेलवे अधिकारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। सभी ने रेल परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के बाद महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। परिसर में कचरे के ढेर मिलने पर बिफर गए, उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर प्रस्तावित दूसरे प्रवेश द्वार पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद मथुरा-भूतेश्वर के बीच बन रही नई अपलाइन और अलवर लाइन का भी निरीक्षण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button