साहेबगंज

साहिबगंज में कांग्रेस ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई,जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की।कार्यक्रम में दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और विचार गोष्ठी हुई।आगे जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि गांधी जी ने सत्य,अहिंसा सद्भाव और एकता को जीवन का आधार बनाया,उनके विचार आज भी देश को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमेटी सदस्य अनुकूल मिश्रा ने कहा कि दोनों का जीवन त्याग और समर्पण का प्रतीक है।सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएंगे।इसके बाद कांग्रेसजन गांधी चौक पहुंचे,जहां मोमबत्ती जलाकर दीप प्रज्वलित किया गया और रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।वही इस मौके पर मुर्शाद अली, बासुकीनाथ यादव,मोहम्मद कलीमुद्दीन,सरफराज़ आलम नूरजहाँ बीबी,मो.सलाहउद्दीन, यमुना दास,दिलीप गुप्ता,मंगल पासवान,रिज़वान अंसारी, अल्ताफ़ हुसैन,ज़ाहिद खान,मो.लुकमान,मो.इरशाद अली, मो.नौशाद आलम,नौशाद अंसारी,मो.मैराजुद्दीन,शशिधर यादव,उमेश तिवारी,ज़ाकिर,सुमन झा,रियाज़,मोफिज आलम,अज़ीज़ अंसारी,गिरधारी यादव,जमील अहमद, लोकनाथ घोष,मो.सईद,इक़रा हसन सहित जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी,नगर एवं प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता तथा विभिन्न मंच-मोर्चा एवं विभागों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button