समाधान दिवस में आई 25 शिकायतें, चार निस्तारित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें प्राप्त हुई। इस अवसर पर चार शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को तहसील में अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व से जुड़ी शिकायतों के साथ अन्य समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष पहुंची। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर चार मामलों का मौके पर ही समाधान करा दिया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम शिवाजी यादव आदि मौजूद रहे।



