बरेली

रिद्धिमा में गूंजे सुरों के सात रंग

सुर साधना’ कार्यशाला में 47 प्रतिभागियों ने सीखी शास्त्रीय संगीत की साधना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा – ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स में तीन दिवसीय ‘सुर साधना’ शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय गायन कार्यशाला का सोमवार को सफल समापन हुआ।प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका गुरु आस्था गोस्वामी के मार्गदर्शन में 47 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीखीं।
पहले दिन शुद्ध स्वर, सरगम, अलंकार, तीनताल और राग बिहाग की विशेषताओं का प्रशिक्षण दिया गया। ‘दुर्गा महारानी’ बंदिश के माध्यम से राग के भाव सिखाए गए। दूसरे दिन उप-शास्त्रीय शैली ‘कजरी’ पर फोकस रहा, जिसमें ‘बरसन लागी बदरिया’ कजरी के भाव, लय और तकनीक समझाई गई।
अंतिम दिन प्रतिभागियों ने सीखी गई बंदिशों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. रीता शर्मा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button