बरेली

शिक्षक MLC के लिए सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर ने किया नामांकन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 5 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इससे पहले पार्टी कार्यालय पर सभा हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, शहजिल इस्लाम और अता उर रहमान ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
इसके बाद सभी लोग मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां दानिश अख्तर ने अपना नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर संजीव कुमार सक्सेना, हैदर अली, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर तनवीर अहमद खान, पूर्व लोकसभा प्रभारी शाहजहांपुर डॉ. दुधराम वर्मा, महानगर अध्यक्ष भोजीपुरा, जिला अध्यक्ष विनोद हनी फैसल, लंबा अहमद, मुरादाबाद मंडल के सतपाल सिंह, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद जयवीर सिंह यादव, लाखन सिंह सैनी, शिक्षक एमएलसी चुनाव मंडल प्रभारी विधायक फहीम इरफान, नगर अध्यक्ष चांदपुर नाजिम अहमद, बहार आलम आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button