दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप शिकायत पर कोर्ट सख्त

डीसीपी को 23 अक्तूबर तक जांच पूरी करने का निर्देश

नई दिल्ली। एक महिला ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शादी के झांसे में रखकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसी शिकायत के आधार पर अदालत और पुलिस स्तर पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ बलात्कार के एक मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को कड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने डीसीपी (डीसीपी) को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस मामले की जांच अगली तारीख तक पूरी कर ली जाए। इस मामले की अगली सुनवाई 23 अक्तूर को होगी।
दिल्ली पुलिस ने मांगी थी दो महीने की मोहलत
सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय मांगा था। साथ ही, पुलिस ने अब तक की गई जांच की एक स्टेटस रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
बता दें कि एक महिला ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शादी के झांसे में रखकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसी शिकायत के आधार पर अदालत और पुलिस स्तर पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। कोर्ट के इस कड़े रुख के बाद अब पुलिस पर तय समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने का दबाव बढ़ गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button