बरेली
श्रुति गंगवार को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई देने उमड़े समर्थक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भाजपा द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होते ही राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार को बधाई देने के लिए भारत सेवा ट्रस्ट पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
बधाई देने वालों में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. लाल बहादुर गंगवार, राजा भोजेंद्र प्रताप सिंह, सभासद पंडित हरिओम गौतम, सुनील यादव, अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना, अनिल गंगवार, आलोक कुमार, नरेंद्र गंगवार, रोटरी के पूर्व गवर्नर पुष्पपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार ‘वीरू’ और नवाबगंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह राठौड़ समेत काफी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए श्रुति गंगवार सोमवार शाम लखनऊ रवाना हो गईं।



