बरेली

ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, छह माह के लिए भिटौरा-बहेड़ी रोड बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम ने ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। निर्माण के चलते भिटौरा-बहेड़ी रोड को छह माह के लिए बंद कर दिया गया है। ओवरब्रिज 66 करोड़ की लागत से बनेगा।प्रदेश सरकार और रेलवे मिलकर यह ओवरब्रिज बना रहे हैं। यह करीब 654 मीटर लंबा होगा, जिसमें क्रॉसिंग के ऊपर 37 मीटर का हिस्सा रेलवे बनाएगा और दोनों तरफ का निर्माण सेतु निगम करेगा।
यह रोड शाही, शेरगढ़ और बहेड़ी को जोड़ता है। इसी रोड से लोग अगरास-अमौर होकर भोजीपुरा जाते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से अक्सर जाम लगता था, ओवरब्रिज बनने से जाम से निजात मिलेगी। अवर अभियंता सुनील गिरि ने बताया कि काम शुरू हो गया है। डेढ़ साल में निर्माण पूरा होगा। रोड बंद होने से बाइक निकल रही हैं, लेकिन फोर व्हीलर का आवागमन पूरी तरह बंद है। शाही, शीशगढ़, शेरगढ़ व बहेड़ी से आने वाले वाहन अब एएनए होते हुए हाईवे पर निकलेंगे।
60 पेड़ काटे जाएंगे
ओवरब्रिज वाले हिस्से में करीब 60 पेड़ हैं। रेंजर संतोष मठपाल ने बताया कि पेड़ों को चिन्हित कर रिपोर्ट वन निगम को भेज दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button