बरेली
UPI ट्रांजैक्शन पर .04% शुल्क वापस लेने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ0प्र0, बरेली ने 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक UPI ट्रांजैक्शन पर 0.04% ट्रांजैक्शन चार्ज लगाने के आदेश के विरोध में प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि व्यापारी पर पहले ही अनेकों कर लगे हैं। UPI पर शुल्क लगने से व्यापार की गति कम होगी, बाजार में मंदी का नया दौर शुरू होगा और सरकार को भी राजस्व हानि होगी। व्यापार हित में शुल्क वापस लेने के निर्देश जारी करने की मांग की गई।
ज्ञापन जिला अध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता की ओर से दिया गया। इस मौके पर जावेद आलम, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जाकिर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


