बरेली
भक्ति से सजा बरेली, सनातन सत्संग से पहले निकली भव्य कलश यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सुधांशु जी महाराज के चार दिवसीय सनातन संस्कृति सत्संग से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नीरेश माहेश्वरी के निवास से शुरू होकर एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल रहा। कलश यात्रा में ममता गर्ग, रेनू मिश्रा, वंदना अग्रवाल, सुमित्रा गंगवार, मनीषा मेहरा, मधु सक्सेना, किरन सिंह, प्रियंका मौर्या सहित कई महिलाओं ने सहभागिता की।


