बेतुल
बैतूल आठनेर की दो छात्राएं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयनित
अंडर-17 बालिका वर्ग में हिमांशी निरापुरे और रशिका गावंडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाई जगह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। राज्य स्तरीय 70वीं शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्या आनंद स्कूल आठनेर की छात्रा हिमांशी निरापुरे और रशिका गावंडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में स्थान बनाया है। दोनों छात्राओं के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऋतु चौबे और संचालक आनंद राठौर ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खेल शिक्षक आशिफ खान ने भी छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है। समस्त स्टाफ ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



