दिल्ली

भारत में डेटा सेंटर क्षमता चार गुना बढ़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

नई दिल्ली। भारत में डेटा सेंटर उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। पॉलिसी कंसेंसस सेंटर (पीसीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में डेटा सेंटर की परिचालन क्षमता 2020 में करीब 375 मेगावाट थी, जो 2025 में बढ़कर 1,575 मेगावाट से अधिक हो गई। 2030 तक इसके 4.5 से 9 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लाउड सेवाओं, 5जी, डेटा लोकलाइजेशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती मांग से इस क्षेत्र का विस्तार हो रहा है। पीसीसी ने कहा कि बड़े डेटा सेंटर अब रिहायशी इलाकों के साथ सामंजस्य बनाकर स्थापित किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में शोर नियंत्रण, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए स्पष्ट मानक तय करने की सिफारिश की गई है। साथ ही रिहायशी क्षेत्रों के पास डेटा सेंटर के लिए सुरक्षित दूरी और पारदर्शी नियमन की जरूरत बताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button