दिल्ली
डी. ई. शॉ इंडिया ने पूरे किए 30 वर्ष।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। डी. ई. शॉ इंडिया ने भारत में 30 वर्ष पूरे होने पर हैदराबाद के नियोपोलिस स्थित ग्रावा बिजनेस पार्क में नए कार्यालय की घोषणा की है। 2027 में शुरू होने वाला यह कार्यालय 6 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैला होगा। कंपनी ने 1996 में हैदराबाद से भारत में काम शुरू किया था और 2023 में बेंगलुरु व गुरुग्राम तक विस्तार किया। इस अवसर पर तेलंगाना के आईटी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने कंपनी को बधाई दी। डी. ई. शॉ इंडिया के चैतन्य गोर्रेपति ने कहा कि नया कार्यालय भारत में कंपनी के विकास के अगले चरण का हिस्सा होगा।


