
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देंगे। हम देश को अपनी बात बताएंगे। बताएंगे कि कैसे 300 सांसदों को चुनाव आयोग नहीं जाने दिया गया।
ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को यह बताते का इरादा रखते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।
कल भी राहुल गांधी ने किया था धरना
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में गठबंधन के नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर धरना दिया। करीब आठ घंटे चले इस धरने के बाद रात आठ बजे पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और करीब रात 10 बजे के बाद दोनों नेताओं और कार्यकतार्ओं को छोड़ दिया।
चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा
जैसे ही गठबंधन के सांसद सेंट्रल दिल्ली के रेस्टोरेंट में पहुंचने लगे, चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात देखा गया। विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए थे।
जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक्शन के बाद प्रदर्शनकारी पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं।



