खैरथल

खैरथल अनाज मंडी में भाजपा का सेवा ज्योति कार्यक्रम

ज्योति मशाल पदयात्रा निकाली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल । अनाज मंडी खैरथल के प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन एवं सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ।

कार्यक्रम में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक कैसे पहुंचाया गया और बीते वर्षों में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के पश्चात सेवा ज्योति मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, नगर परिषद खैरथल सभापति विक्रम सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा सहित किशनगढ़बास मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।
रामहेत सिंह यादव ने कहा 
_”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 वर्षों में सेवा को ही अपना धर्म बनाया है। चाहे गरीब कल्याण हो, किसान सम्मान निधि हो, उज्ज्वला योजना हो या हर घर जल-नल, हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। यही सुशासन की पहचान है। आज खैरथल की अनाज मंडी से निकली ये सेवा ज्योति हर बूथ तक इस संदेश को ले जाएगी।”_
सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने कहा 
_”मोदी जी के 25 साल के सेवा कार्यकाल ने देश को नई दिशा दी है। खैरथल नगर परिषद भी इसी प्रेरणा से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी है। केंद्र की योजनाओं को हम वार्ड-वार्ड तक पहुंचाएंगे और खैरथल को विकास का मॉडल बनाएंगे।”
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति कार्यक्रम को सफल बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button