बुलंदशहर

शिकारपुर पुलिस द्वारा कुल 49,999/- रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर बैंक खाते में वापस करायी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : दिनांक 23/04/2025 को वादिया ममता निवासी ग्राम खंडवाया थाना शिकारपुर द्वारा थाना शिकारपुर पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे फोन कर यूपीआई के माध्यम से 49,999/- रुपये की ठगी की गयी है शिकारपुर पुलिस द्वारा उक्त शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33105260110327 दर्ज करायी गयी एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, के पर्यवेक्षण में शिकारपुर कोतवाली साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए ठगी किये गये 49,999/- रुपये वादिया के बैंक खाते में वापस कराये गये वादिया द्वारा शिकारपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी सावधान : किसी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरन्त 1930 पर कॉल करे पुलिस टीम बृजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, विजय कुमार, एस आई गौरव कुमार, करन कुमार, अरविन्द कुमार, ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button